गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के संचालन, प्रबंधन और विकास की ज़िम्मेदारी अदाणी समूह को सौंप दी गई है। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह पूर्वोत्तर के सबसे प्रमुख एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया की शुरुआत है। इससे पहले, अदाणी समूह ने जुलाई में मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का प्रबंधन अपने हाथ में लिया था।